शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिये योगाभ्यास सर्वोत्तम,राजस्थानी भाषा अकादमी में योग दिवस समारोह आयोजित

बीकानेर (श्रेयांस बैद):अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी सभागार में अकादमी कार्मिकों व अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, तनाव दूर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

इस दौरान सुरेश व्यास ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। इस अवसर पर श्रीनिवास थानवी, अंजली टाक, केशव जोशी, कान सिंह, मनोज मोदी, रामगोपाल मारू, रेणु प्रजापत, रजत आदि मौजूद रहे।

शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिये योगाभ्यास सर्वोत्तम,राजस्थानी भाषा अकादमी में योग दिवस समारोह आयोजित

दूसरी और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीम आवर फॉर नेशन एवं दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने किया सामूहिक योगाभ्यास

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टीम आवर फॉर नेशन एवं दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा अमरसिंहपुरा स्थित आवर फॉर नेशन मुख्यालय पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।

दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। योग गुरु एवं प्रोफेसर डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी तथा दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने योग सत्र का नेतृत्व करते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार सभी योगासन एवं प्राणायाम किए गए। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से युवाओं को नियमित रूप से योग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया।

लगभग एक घंटे तक चले इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा तथा स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ हुआ।

शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिये योगाभ्यास सर्वोत्तम,राजस्थानी भाषा अकादमी में योग दिवस समारोह आयोजित

टीम आवर फॉर नेशन का संदेश:“शिकायत नहीं, सहयोग” तथा “हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम।”

शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिये योगाभ्यास सर्वोत्तम,राजस्थानी भाषा अकादमी में योग दिवस समारोह आयोजित

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें