मंगलवार को शुरु होगा सात दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप
श्रीडूंगरगढ़: महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन छुटियों में बच्चों हेतु बाल योग समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसका सुभारम्भ 16 जून मंगलवार को प्रातः 6 बजे बाहेती भवन में होगा।
संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि 16 जून से 22 जून तक बाहेती भवन, माता जी मन्दिर के पास आड़सर बास श्री डूंगरगढ़ में प्रातः 6 से 07 : 30 बजे तक निः शुल्क सात दिवसीय बाल योग समर कैंप का आयोजन होगा ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अश्वनी विज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
संस्थाअध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों बच्चों शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना, बच्चों की याददास्त को बेहतर करना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली का विकास करना है।
शिविर संयोजक ललित बाहेती ने अवगत कराया कि शिविर में योग गुरु ओमप्रकाश कालवा एवं ओम योग सेवा संस्था श्रीडूंगरगढ़ की टीम योगाचार्य बलराम बेनीवाल, दामोदर प्रसाद बोहरा, मनिष धामा, विष्णु शर्मा, एकता शर्मा, राजस्थानी टार्जन योगानंद कालवा, योगिता कालवा, कौशल्या कलवानिया, लालचंद जाखड़, रामसुख बिस्सु अपनी सेवाएं देंगे।
👉 यहां क्लिक करें
शिविर में सह संयोजक संजय करवा ने बताया कि बड़े बुजुर्ग, अभिभावक एवं रोगीजन भी शिविर में सम्मिलित हो कर योग का लाभ प्राप्त कर सकते है ।
अभिभावक समर कैंप में रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क सूत्र विजयराज सेवग- 9414429516, विजय महर्षि- 9414416269, अशोक पारीक- 9460505193, सुरेश भादानी- 9414504687 के नम्बर पर अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है ।



