खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग में राहुल गवारिया ने जीता सिल्वर, राजलदेसर का बढ़ाया मान

मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग में राहुल गवारिया ने जीता सिल्वर, राजलदेसर का बढ़ाया मान

मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग में राहुल गवारिया ने जीता सिल्वर, राजलदेसर का बढ़ाया मान

बीकानेर: बीकानेर में आयोजित प्रतिष्ठित मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में चुरू जिले के राजलदेसर के युवा खिलाड़ी राहुल गवारिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पुरुष क्लासिक फिजिक कैटेगरी में राहुल ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

राहुल गवारिया, धनपत गवारिया के पुत्र हैं और पिछले एक वर्ष से इस प्रतियोगिता की तैयारी में लगातार मेहनत कर रहे थे। उनकी सफलता के पीछे फिटनेस कोच मानवेंद्र सिंह शेखावत का विशेष मार्गदर्शन रहा। कोच की देखरेख में राहुल ने अनुशासन और कठिन परिश्रम के साथ खुद को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।

ट्रेन में मिडिल बर्थ को लेकर रेलवे की एडवाइजरी जारी

इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राहुल ने अपनी बेहतरीन फिटनेस, आकर्षक स्टेज प्रेजेंस और आत्मविश्वासपूर्ण प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया।

राहुल की इस उपलब्धि से राजलदेसर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग में राहुल गवारिया ने जीता सिल्वर, राजलदेसर का बढ़ाया मान

मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग में राहुल गवारिया ने जीता सिल्वर, राजलदेसर का बढ़ाया मान

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp