नई दिल्ली :सीसीआई का रजत जयंती समारोह आयोजित
नई दिल्ली (श्रेयांस बैद):उपभोक्ता मामले विभाग के अपर सचिव अनुपम मिश्रा ने सीसीआई के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन राजेंद्र भवन में किया।
अपने संबोधन में मिश्रा ने कहा कि उपभोक्ता जागरूकता, उपभोक्ता अधिकारों और उपभोक्ता सशक्तिकरण के क्षेत्र में सीडीआई के 25 वर्षों के योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा केवल समय का पड़ाव नहीं, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों, जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए किए गए निरंतर प्रयासों की कहानी है। उन्होंने उल्लेख किया कि 2019 में लागू किए गए Consumer Protection Act में CCI और अन्य उपभोक्ता संगठनों के सुझावों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस कानून के तहत CCPA, class action, e-commerce और direct selling rules जैसी नई व्यवस्थाएँ लाई गईं, ताकि बदलते डिजिटल दौर में उपभोक्ताओं को बेहतर सुरक्षा मिल सके।
मिश्रा ने CCI के सदस्यों की भूमिका की भी सराहना की, जिन्होंने उपभोक्ता अधिकारों को मजबूत बनाने में निरंतर योगदान दिया है और साथ ही “Consumer Awareness Bharat Yatra” को भी उपभोक्ता जागरूकता फैलाने की एक प्रेरणादायक पहल बताया।
पत्रकार दिलीप रॉय ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन क्षेत्र के पत्रकारों सहित गणमान्य लोगो ने दी बधाई
अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि National Consumer Helpline उपभोक्ता शिकायतों के समाधान में अहम भूमिका निभा रही है, जहां उपभोक्ता 1915, WhatsApp, ऐप और ऑनलाइन माध्यमों से 17 भाषाओं में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
राजेंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन डॉ अनंत शर्मा ने कहा कि देश के 140 करोड़ उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के सुरक्षा की मशाल एवं जन चेतना को जगाने की दृष्टि से कन्फेडरेशन उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए पिछले 25 साल से कार्यकर्ताओं के साथ कड़ी से कड़ी मिलाकर कार्य कर रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति प्रमोद पंड्या ने कहा कि डॉ शर्मा के नेतृत्व में उपभोक्ता आंदोलन को तीव्र गति प्रदान करने की दृष्टि से पूरे देश में जागो ग्राहक जागो यात्रा निकालकर जन जागृति का संदेश दिया गया।
राष्ट्रीय महासचिव मुकेश वैष्णव ने कहा कि दिल्ली से शुरू हुई यात्रा ने देश के प्रत्येक भूभाग में बैठे उपभोक्ताओं को जागरूक करने का प्रयास किया।
सिल्वर जुबली कार्यक्रम में संपूर्ण देश से उपभोक्ता आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शिरकत की ।
देवेंद्र तिवारी, नेशनल प्रिंसिपल जनरल सेक्रेटरी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी भूप सिंह पाल आगरा ने सभी का आभार प्रकट किया।

राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता ज्योति गौड, सुभनेश पाराशर,मुमताज,अफसाना इत्यादि उपस्थित रहे।


