खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

चलती बस से फेंके जाने का आरोप: 4 दिन बाद युवक की मौत, बीकानेर में हंगामा

चलती बस से फेंके जाने का आरोप: 4 दिन बाद युवक की मौत, बीकानेर में हंगामा

चलती बस से फेंके जाने का आरोप: 4 दिन बाद युवक की मौत, बीकानेर में हंगामा

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक की चलती बस में मारपीट के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक ने 4 मई को पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मंगलवार को परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मॉर्च्युरी के बाहर जमा हुए और बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

मामला आड़सर गांव निवासी हनुमान नायक से जुड़ा है। परिजनों के मुताबिक, 30 अप्रैल को वह प्राइवेट बस में सफर कर रहा था। इसी दौरान बस में सवार चार लोगों—सुभाष मेघवाल, नेतराम मेघवाल, किशनाराम मेघवाल और सहीराम मेघवाल ने उसके साथ मारपीट की।

आरोप है कि चारों ने उसके हाथ-पैर पकड़कर चलती बस से बाहर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया

छात्रों के लिए राहत: 2026-27 में भी मिलेंगी प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप

घटना के बाद घायल अवस्था में उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन तक इलाज चलने के बाद 4 मई (सोमवार) को उसकी मौत हो गई। घटना के दूसरे दिन 1 मई को मृतक के भाई जगदीश ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया था। उस समय पुलिस ने केस हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया था, जिसे अब पोस्टमार्टम के बाद हत्या के मामले में परिवर्तित किया जाएगा।

वहीं, पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि युवक को जैतसर बस स्टैंड पर उतारा गया था। इसके बाद वह कैसे घायल हुआ, इसकी जांच की जा रही है। बस के अंदर क्या हुआ, इसको लेकर भी पुलिस अलग-अलग पहलुओं से पड़ताल कर रही है।

मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। सोमवार शाम को पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लिया था, लेकिन पोस्टमार्टम को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। पहले परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए, लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया। शव फिलहाल पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा हुआ है।

मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मॉर्च्युरी के बाहर एकत्र हुए। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

चलती बस से फेंके जाने का आरोप: 4 दिन बाद युवक की मौत, बीकानेर में हंगामा

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि धरना जारी है।

चलती बस से फेंके जाने का आरोप: 4 दिन बाद युवक की मौत, बीकानेर में हंगामा

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp