खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

अंडर-15 नेशनल कुश्ती में बीकानेर के आशीष चौधरी और हरीश सिहाग ने जीता कांस्य पदक, जिला कुश्ती संघ ने दी बधाई 

बीकानेर जिला कुश्ती संघ के पहलवान जगन पूनीयां ने बताया कि अंडर 15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर पहलवान आशीष चौधरी व हरीश सिहाग के ने कांस्य पदक जीतकर बीकानेर को गौरवान्वित किया है।

बीकानेर जिला कुश्ती संघ के कमल कल्ला,अरुण कुमार पांडे, जसवेंद्र सिंह, सुशील कुमार डूड्डी,लक्ष्मण,प्रदीप स्वामी,छोटू,राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने खुशी प्रकट करते हुए दोनों ही कांस्य पदक विजेता पहलवानों व पहलवानों के परिजनों को बधाई शुभकामनाएं दी।

हरिभाऊ बागडे ने सारुंडा में वीरांदेवी रामचन्द्र झंवर आदर्श विद्या मंदिर का किया लोकार्पण, बोले– शिक्षा से बढ़े विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता

दोनों ही पहलवानों के नेशनल में कांस्य पदक मिलने पर वरिष्ठ कोच पहलवान जगन पूनियां ने कहा कि होली के इस पावन पर्व पर आज दोगुनी खुशी है जो इन पहलवानों ने दी है। आगामी कार्यक्रमों में दोनों ही पहलवानों का जिला कुश्ती संघ की ओर से सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने कहा कि बीकानेर जिला कुश्ती संघ का पूरा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे ओलंपिक पद्धति की कुश्ती में तैयार हो और इसी तैयारी के देखते हुए इन दो बाल पहलवानों ने आज पूरे भारतवर्ष में बीकानेर का नाम रोशन किया है। आगामी महीनों में और भी पहलवान बीकानेर का कुश्ती के क्षेत्र में नाम करेंगे।

अंडर-15 नेशनल कुश्ती में बीकानेर के आशीष चौधरी और हरीश सिहाग ने जीता कांस्य पदक, जिला कुश्ती संघ ने दी बधाई 

अंडर-15 नेशनल कुश्ती में बीकानेर के आशीष चौधरी और हरीश सिहाग ने जीता कांस्य पदक, जिला कुश्ती संघ ने दी बधाई

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp