परिसीमन में बदलाव: पुन्दलसर गांव पुनः श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में शामिल, ग्रामीणों ने किया स्वागत

परिसीमन में बदलाव: पुन्दलसर गांव पुनः श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में शामिल, ग्रामीणों ने किया स्वागत

परिसीमन में बदलाव: पुन्दलसर गांव पुनः श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में शामिल, ग्रामीणों ने किया स्वागत

नव परिसीमन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 2 पंचायत समितियों का गठन किया गया है, जिसमें भाजपा के एक बड़े नेता के पैतृक गांव को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति से से हटा कर रीड़ी पंचायत समिति में डालने का जबरदस्त विरोध किया गया था, संपूर्ण ग्रामीणों द्वारा पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत के नेतृत्व में स्थानीय उपखंड अधिकारी,

तहसीलदार,कलक्टर,विधायक,सांसद, पंचायतीराज मंत्री, पंचायत परिसीमन के संयोजक राजेन्द्र सिंह राठौड़, सहसंयोजक अरूण चतुर्वेदी सहित भाजपा संगठन के जिला व प्रदेश पदाधिकारियों व मुख्यमंत्री महोदय तक इस बात को पहुंचाया गया था

कि श्रीडूंगरगढ़ के नजदीकी गांव होने पर भी गांव पुंदलसर को पंचायत समिति रीड़ी में शामिल कर दिया गया है , परिसीमन रिपोर्ट में भी रीड़ी पंचायत समिति में दिखाया गया 

परिसीमन में बदलाव: पुन्दलसर गांव पुनः श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में शामिल, ग्रामीणों ने किया स्वागत

इसके बाद हुई कवायद में भाजपा की अंदरूनी विरोध की आवाज जयपुर के शीर्ष नेताओं तक वापस पहुंची एवं सोमवार को जयपुर से आये आदेश में पुन्दलसर को रीड़ी से विलोपित कर पुनः श्रीडूंगरगढ़ में डाला गया है।

ग्राम पंचायत जमनापुर परासिया के विकास कार्यों का जनपद के अधिकारियों ने निरीक्षण दौरान की सराहना 

अब श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में कुल 33 ग्राम पंचायतें एवं पंचायत समिति रीड़ी में 31 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। यह आदेश आने के बाद क्षेत्र के कई राजनीतिक चर्चाओं को बल मिल गया है और जल्द ही आने वाले पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों में भी ग्राम पंचायत पुन्दलसर को पुनः श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में ही रखा जाएगा।

ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत किया है,सभी ने प्रसन्नता प्रकट करी है और संघर्ष के सहयोगियों का आभार जताया है

परिसीमन में बदलाव: पुन्दलसर गांव पुनः श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में शामिल, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें