एनआईएफटीईएम के विद्यार्थियों ने मखाना प्रसंस्करण फैक्ट्री का किया औद्योगिक भ्रमण

एनआईएफटीईएम के विद्यार्थियों ने मखाना प्रसंस्करण फैक्ट्री का किया औद्योगिक भ्रमण

एनआईएफटीईएम के विद्यार्थियों ने मखाना प्रसंस्करण फैक्ट्री का किया औद्योगिक भ्रमण

बीकानेर (श्रेयांस बैद): राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (एनआईएफटीईएम), कुंडली के ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने पलाना स्थित मखाना प्रसंस्करण फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण किया। यह बीकानेर में कच्चे मखाने की पहली प्रसंस्करण फैक्ट्री है।

फैक्ट्री संचालक अभिषेक जोशी ने विद्यार्थियों को मखाना प्रसंस्करण की प्रक्रिया, सफाई, छंटाई, श्रेणीकरण तथा आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने मखानों के आकार एवं गुणवत्ता के आधार पर वर्गीकरण की प्रक्रिया भी समझाई।

बीकानेर लूनकरणसर से खबर श्रेयांस बैद लूणकरणसर में कांग्रेस ने बनाया प्रधान

इस दौरान एनआईएफटीईएम की फैकल्टी सदस्य डॉ. गार्गी ढाका, नवीन एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट एन.के. बजाज उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उद्योग से जुड़े तकनीकी एवं व्यावसायिक पहलुओं पर की जानकारी ली।

भ्रमण से विद्यार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की व्यावहारिक जानकारी के साथ कृषि आधारित उद्यमिता की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।

एनआईएफटीईएम के विद्यार्थियों ने मखाना प्रसंस्करण फैक्ट्री का किया औद्योगिक भ्रमण

एनआईएफटीईएम के विद्यार्थियों ने मखाना प्रसंस्करण फैक्ट्री का किया औद्योगिक भ्रमण

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें