अलवर में बीकानेर की बालिका कबड्डी टीम ने जीता कांस्य पदक, लगातार पांचवीं बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर रचा इतिहास

अलवर: बीकानेर जिला कबड्डी संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर में आयोजित 36वीं सब-जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बीकानेर जिले की बालिका कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी जिलों एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की टीमों ने भाग लिया।

बीकानेर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि बीकानेर की बालिका टीम ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल मुकाबले में 5-5 रेड के रोमांचक संघर्ष में बीकानेर की टीम को मात्र एक अंक से हार का सामना करना पड़ा। इसके परिणामस्वरूप टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

डिजिटल पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पत्रकार हितों को मजबूती देगा एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स

लगातार पांचवीं बार पदक जीतकर रचा इतिहास

बीकानेर की बालिका कबड्डी टीम ने लगातार पांचवीं बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। इससे पूर्व टीम एक बार स्वर्ण पदक एवं तीन बार रजत पदक जीत चुकी है। इस बार कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों में एक और शानदार अध्याय जोड़ दिया।

टीम के कोच दलीप सिंह राठौड़ एवं हेतराम जाखड़ तथा टीम मैनेजर मोनिका छरंग के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस शानदार उपलब्धि पर बीकानेर जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजपाल कुल्हरी, जिला कबड्डी संघ के संरक्षक दानवीर सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष दिलकांत सिंह माचरा, उपाध्यक्ष सुरेश व्यास, ऋषिमोहन जोशी एवं भैरुरतन सारस्वत, सीताराम सियाग, कबड्डी कोच भगीरथ गोदारा, कोच रेखाराम भाम्भू,

जितेन्द्र सिंह राठौड़ (खाजूवाला), लालचन्द जाखड़ एवं पूर्णनाथ सहित संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों, कोच एवं टीम मैनेजर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अलवर में बीकानेर की बालिका कबड्डी टीम ने जीता कांस्य पदक, लगातार पांचवीं बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर रचा इतिहास

उन्होंने कहा कि बीकानेर की बालिकाओं ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन एवं संघर्षशीलता से जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी की बालिका खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

अलवर में बीकानेर की बालिका कबड्डी टीम ने जीता कांस्य पदक, लगातार पांचवीं बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर रचा इतिहास

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें