बीकानेर के लालजी फूड्स, छप्पन भोग तथा नोखा के जे जे फूड्स पर विधिक माप विज्ञान विभाग की छापेमारी, अनियमितताएं पाए जाने पर 44000 का जुर्माना लगाया

बीकानेर (श्रेयांस बैद): (उपभोक्ता मामले विभाग) के मंत्री सुमित गोदारा

निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009, पैकेज कमोडिटी नियम-2011 तथा राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम-2011 के तहत दिनांक 2 नवम्बर 2026 से जिले में संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों का व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत विधिक माप विज्ञान अधिकारी दीपक पूनिया के नेतृत्व में रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र बीकानेर में स्थित लालजी फूड्स एवं छप्पन भोग प्रोडक्ट्स का निरीक्षण किया।साथ ही नोखा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जे जे फूड्स का निरीक्षण किया गया।

बच्चों के संरक्षण, शिक्षा एवं सुरक्षित पुनर्वास के लिए संभाग स्तरीय किशोर न्याय आयोग गठित

निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं को सही सामान मिले इस हेतु पैकेज कमोडिटी नियमानुसार वांछित घोषणाएँ तथा काँटों का परीक्षण किया गया।

औचक निरीक्षण के दौरान लालजी फूड्स पर काँटे सत्यापित नहीं होने एवं छप्पन भोग पर बाट उपलब्ध नहीं होने तथा जे जे फूड्स पर कांटे सत्यापित नहीं होने पैकर लाइसेंस नहीं होने की अनियमितता पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कुल 44000 का जुर्माना लगाया गया।

उपभोक्ताओं को लगा रहे चूना

बिना सत्यापित कांटे बाट उपयोग कर उपभोक्ताओं को दे रहे कम तौल वजन की मिठाइयां एवं नमकीन।

आगामी दिनों में भी सम्पूर्ण जिले में संचालित फर्मों की नियमित जांच जारी रहेगी तथा दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बीकानेर के लालजी फूड्स, छप्पन भोग तथा नोखा के जे जे फूड्स पर विधिक माप विज्ञान विभाग की छापेमारी, अनियमितताएं पाए जाने पर 44000 का जुर्माना लगाया

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता हितों की रक्षा करना और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में नियमों की अनुपालना सुनिश्चित कराना है। विभाग ने सभी व्यापारियों से केवल प्रमाणित व सत्यापित कांटा-बांट का उपयोग करने की अपील की है।

बीकानेर के लालजी फूड्स, छप्पन भोग तथा नोखा के जे जे फूड्स पर विधिक माप विज्ञान विभाग की छापेमारी, अनियमितताएं पाए जाने पर 44000 का जुर्माना लगाया

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें