तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा को मिली विस्तार की नई सौगात जैन संस्कार विधि से हुई शुरुआत
तीसरे-चौथे तल का लोकार्पण 38 नए सुविधायुक्त कमरों के साथ भवन में अब 70 कक्ष और 3 हॉल
विधायक ताराचन्द सारस्वत सहित जनप्रतिनिधियों ने भामाशाहों के योगदान को सराहा
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):उप खंड श्रीडूंगरगढ़ के धोलिया नोहरा स्थित श्रीमद् आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान (तेरापंथ भवन) में तीसरे और चौथे तल का लोकार्पण समारोह उल्लासपूर्वक वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमद् तेरापंथ महिला मंडल के मंगलाचरण से हुआ। मंचस्थ अतिथियों का दुपट्टा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
संस्थान अध्यक्ष एवं राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया विधायक ताराचन्द सारस्वत, विश्वकर्मा कोशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं और सभापति श्रीमती सुशीला/सीता पुगलिया की उपस्थिति में दोनों तलों का उद्घाटन किया।
भवन के विस्तार के तहत तीसरे और चौथे तल पर सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त 38 नए कमरों का निर्माण करवाया गया है। इस विस्तार के साथ तेरापंथ भवन अब 70 कक्षों और 3 हॉल की सुविधा से युक्त हो गया है। समारोह में भवन के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का संस्थान की ओर से सम्मान किया गया।

संस्थान मंत्री मालचन्द सिंघी ने निर्माण कार्य में सहयोग देने वाले दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भवन विस्तार की जानकारी दी।
विकास में जनभागीदारी जरूरी- सारस्वत
विधायक ताराचन्द सारस्वत ने संस्थान अध्यक्ष और सभी भामाशाहों का भवन के विकास एवं विस्तार में योगदान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम सभी को विकास का पथप्रदर्शक बनना चाहिए। यहां के भामाशाह उदार हृदय से सामाजिक एवं विकास कार्यों में योगदान दे रहे हैं।
विश्वकर्मा कोशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ का जैन समाज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। समाज द्वारा कस्बे में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जो हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष नारायण कलाणी ने कहा कि आज श्रीडूंगरगढ़ के परिवार से मिलने का अवसर मिला है। प्रवासी बंधुओं को आश्वस्त करते हुए खुशी हो रही है कि श्री डूंगरगढ़ नगर पालिका की ओर से आपको कोई शिकायत नहीं आने देंगे। आप अपने आशीर्वाद को बनाए रखना।
कृषि भवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
संस्थान अध्यक्ष भीखमचन्द/रामजी पुगलिया ने भवन के विकास एवं विस्तार की यात्रा का उल्लेख करते हुए निर्माण कार्य में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों और भामाशाहों का आभार जताया।
समारोह में नारी रत्न शांता पुगलिया, भामाशाह जतनलाल पारख, सुरेश पुगलिया और अमरचन्द उर्फ लक्ष्मण पुगलिया ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने संस्थान के विस्तार को समाज की सामूहिक सहभागिता और सहयोग का परिणाम बताया।
इस भव्य समारोह मे रहे मौजूद
समारोह में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, अणुव्रत समिति, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, किशोर मंडल एवं कन्या मंडल के प्रतिनिधियों सहित संस्थान उपाध्यक्ष हेमराज पुगलिया, कोषाध्यक्ष कमल पुगलिया, भामाशाह जतन पारख, विमल पुगलिया जयपुर, सभा उपाध्यक्ष
तुलसीराम चोरड़िया, रतनलाल पुगलिया, शांतिलाल पुगलिया, निर्मल पुगलिया, पांचीलाल सिंघी, कांति कुमार पुगलिया, प्रदीप पुगलिया हनुमान स्यामसुखा, जतन पुगलिया
संजय बरडिया प्रकाश बरडिया।राजेन्द्र पुगलिया विमल पुगलिया, कपिला स्वामी वरिष्ठ अधिवक्ता बार संघ श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष ललित कुमार मारू एडवोकेट रणवीर सिंह खींची, सामाजिक कार्यकर्ता व महावीर इंटरनेशनल के पूर्व सचिव तोलाराम मारू विजयराज सेठिया, भीखम चद पुगलिया जयपुर ओमप्रकाश गांधी, शिव कुमार स्वामी,

रामदेव बोहरा, पार्षद अशोक कुमार , साहितयकार श्याम महर्षि, डॉ चेतन स्वामी, तुलसी सेवा अस्पताल के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी, कमल कुमार सिंघी, कमल बोथरा, विनोद भादानी, सुरेन्द्र डागा कमल पुगलिया सूरत विमल पुगलिया धर्म चंद बोथरा और सत्यनारायण स्वामी कमल पुगलिया विनोद दूगड़ शुभकरण पारीक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का बहुत ही शानदार संचालन के.एल. जैन ने किया।
तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा को मिली विस्तार की नई सौगात जैन संस्कार विधि से हुई शुरुआत

