श्रीडूंगरगढ़: उप जिला अस्पताल में DDC No. 2 का कक्ष का जीर्णोद्धार, पुगलिया परिवार ने किया लोकार्पण
श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर (तोलाराम मारू):श्रद्धानिष्ठ श्रावक एवं साहित्य रत्न ‘विशारद‘ स्व. धर्मचंद्र जी पुगलिया एवं स्व. किरण देवी पुगलिया की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र-पुत्रवधु भीखमचंद/रामजी-सुशीला/सीता पुगलिया (श्रीडूंगरगढ़-कोलकाता) ने उप जिला चिकित्सालय में एक कक्ष (D.D.C. No. 2, कक्ष नंबर 35) का जीर्णोद्धार करवाया।

रविवार को इस कार्य का दानदाता परिवार द्वारा समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। इस दौरान मंच पर भामाशाह भीखमचंद/रामजी पुगलिया, तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला/सीता पुगलिया, उप जिला अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी, डॉ. एन.पी. मारू, श्री गोपाल राठी, मालचंद सिंघी, कुसुम देवी बोर्ड सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
_उप जिला अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी सहित स्टाफ ने पुगलिया परिवार का सम्मान किया। इस कार्य के लिए पुगलिया सहित प्रेरक रहें पांचीलाल सिंघी व फार्मासिस्ट संदीप पारीक का अस्पताल प्रशासन ने आभार जताया।

कार्यक्रम में चांदरतन राठी, राजेंद्र स्वामी, रमेश बासनीवाल, निर्मल पुगलिया का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. रविन्द्र गोदारा, डॉ. एसएस नांगल, दिनेश पडिहार, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, परमवीर भादू, मोहित, मनोज, कोमल, मेना, अर्चना शर्मा, प्रमीला, संगीता, सरोज चौधरी, शहर से सूर्यप्रकाश गांधी, महावीर इंटरनेशनल के पूर्व सचिव तोलाराम मारू, ओम प्रकाश गांधी, शुभकरण पारीक, किशोर मारू, प्रदीप पुगलिया, महेश तावनिया,
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ
भागीरथसिंह बिका, फार्मासिस्ट कुलदीप सिंह, गोपाल स्वामी, सुनील सारस्वत, नारायण, प्रशांत, गणेश, गोविंद सहित अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर अहिंसा क्रान्ति के अध्यक्ष / मंत्री / सुरेन्द्र जी द्वारा जारी नौ दुर्गा सम्मान अहिंसा क्रान्ति के न्यूज़ ब्यूरो द्वारा हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र अहिंसा क्रान्ति के ब्यूरो चीफ तोलाराम मारू द्वारा दिया गया।

उपस्थित सभी जनो ने तालियां बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम का शानदार संचालन साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी ने किया।
श्रीडूंगरगढ़: उप जिला अस्पताल में DDC No. 2 का कक्ष का जीर्णोद्धार, पुगलिया परिवार ने किया लोकार्पण

