70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में मोमासर की छात्राओं का दबदबा, दोनों वर्गों में चैंपियन बनी स्कूल
सावित्री, आरती, नंदिनी और आईना का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, जयपुर में दिखाएंगी प्रतिभा
मोमासर:70वीं जिला स्तरीय छात्रा रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में मोमासर के राजकीय इचराज देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का परिचय देते हुए 17 वर्ष और 19 वर्ष, दोनों आयु वर्गों की चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
👉 यहां क्लिक करें
विद्यालय की इस सफलता के साथ ही चार छात्राओं सावित्री, आरती, नंदिनी और आईना का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये छात्राएं अब जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
दोनों आयु वर्गों में हासिल की चैंपियनशिप
शारीरिक शिक्षक संतोष शेखावत ने बताया कि 70वीं जिला स्तरीय छात्रा रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर 17 वर्ष तथा 19 वर्ष आयु वर्ग की दोनों चैंपियनशिप जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विकसित भारत : जन सेवा अभियान,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित
19 वर्ष आयु वर्ग में सावित्री और आईना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं, 17 वर्ष आयु वर्ग में आरती और नंदिनी प्रजापत का चयन हुआ है। चारों छात्राएं अब जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
शारीरिक शिक्षक संतोष शेखावत ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि छात्राओं ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

मोमासर की इन होनहार छात्राओं ने अपनी उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अब सभी की निगाहें जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां सावित्री, आरती, नंदिनी और आईना अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में मोमासर की छात्राओं का दबदबा, दोनों वर्गों में चैंपियन बनी स्कूल


