बीकानेर से बड़ी खबर! भाजपा के बड़े नेता महावीर रांका का टिकट कटा, ऐन वक्त पर बदला प्रत्याशी

बीकानेर से बड़ी खबर! भाजपा के बड़े नेता महावीर रांका का टिकट कटा, ऐन वक्त पर बदला प्रत्याशी

बीकानेर से बड़ी खबर! भाजपा के बड़े नेता महावीर रांका का टिकट कटा, ऐन वक्त पर बदला प्रत्याशी

बीकानेर: नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में ऐन वक्त पर बड़ा फेरबदल सामने आया है। वार्ड नंबर 75 से महावीर रांका की जगह अब विशाल गोलचा को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है। प्रत्याशी बदलने के इस फैसले से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

खास बात यह है कि सोमवार सुबह ही महावीर रांका ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की थी और चुनाव को लेकर प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया था। लेकिन कुछ ही घंटों में बदले राजनीतिक समीकरणों ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया।

सूत्रों के अनुसार, जयपुर से आए एक फोन कॉल के बाद प्रत्याशी बदलने का फैसला हुआ। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि इस बदलाव के पीछे राष्ट्रीय नेतृत्व स्तर से की गई सिफारिश अहम रही। हालांकि, इस संबंध में भाजपा की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

महावीर रांका को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का करीबी माना जाता रहा है। ऐसे में ऐन वक्त पर उनका टिकट बदलना कई राजनीतिक सवाल खड़े कर रहा है।

फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी

अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुबह नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी का टिकट कुछ ही घंटों में बदल गया? विशाल गोलचा को मैदान में उतारने के पीछे क्या राजनीतिक समीकरण रहे और पार्टी नेतृत्व ने यह फैसला किस आधार पर लिया?

बीकानेर से बड़ी खबर! भाजपा के बड़े नेता महावीर रांका का टिकट कटा, ऐन वक्त पर बदला प्रत्याशी

वार्ड 75 में भाजपा के इस अचानक हुए बदलाव ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की नजरें भाजपा के आधिकारिक बयान और आगे होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हैं।

बीकानेर से बड़ी खबर! भाजपा के बड़े नेता महावीर रांका का टिकट कटा, ऐन वक्त पर बदला प्रत्याशी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें