हिंदुजा कॉलेज में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई

हिंदुजा कॉलेज में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई

हिंदुजा कॉलेज में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई

मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा ‘Vision For Visionless 2.0’ के अंतर्गत हिंदुजा कॉलेज के सहयोग से 25 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक वर्ली स्थित हिंदुजा कॉलेज में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

हिंदुजा कॉलेज में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। स्वागत भाषण तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने दिया। इसके पश्चात सहमंत्री मिखिल डागलिया द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ एक रोचक एवं संवादात्मक गतिविधि करवाई गई।

विद्यार्थियों को AI के माध्यम से तैयार किए गए एक वीडियो के जरिए नेत्रदान से जुड़ी प्रेरणादायी कहानी प्रस्तुत की गई। इस वीडियो में अभातेयुप के जोनल कोऑर्डिनेटर कमलेश भंसाली की महत्वपूर्ण भूमिका एवं आवाज रही, जिसने विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व से भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास किया।

इसके बाद Eye Bank Coordination and Research Centre, वडाला के Eye Technician नंदिप मिस्त्री ने TV स्क्रीन के माध्यम से विद्यार्थियों को नेत्रदान एवं आई बैंक से संबंधित तकनीकी एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

नगरीय निकाय चुनाव 2026: नाम निर्देशन के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यों का विभाजन

उन्होंने विद्यार्थियों को नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया, नेत्रदान के बाद होने वाली प्रक्रिया तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल भाषा में समझाया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न पूछे, जिनका नंदिप मिस्त्री ने विस्तारपूर्वक समाधान किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन हिंदुजा कॉलेज के अध्यापक कुलदीप सर एवं दुर्गेश सर ने किया। कार्यक्रम के अंत में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के मंत्री श्रेयांस मुनोत ने सभी सहयोगियों, वक्ताओं, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई से अध्यक्ष सुमीत सुराणा, मंत्री श्रेयांस मुनोत, उपाध्यक्ष पूरन चपलोत एवं दर्शन डागलिया, सहमंत्री मिखिल डागलिया एवं दीपेश बोराना, संगठन मंत्री दीपक कच्छारा तथा नेत्रदान प्रभारी विनीत बोलिया की उपस्थिति रही।

हिंदुजा कॉलेज में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में नेत्रदान के महत्व और इसकी वास्तविक प्रक्रिया को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना रहा। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नेत्रदान के प्रति अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं।

हिंदुजा कॉलेज में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें