जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिला कलेक्टर ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को शहर की सड़कों पर बने अवैध कट बंद करने तथा सड़कों पर अतिक्रमण चिन्हित कर 28 जुलाई तक सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने डूंगर कॉलेज के सामने तथा केवी स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश बीडीए को दिए।

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय

वहीं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाने की व्यवस्था, बंद ट्रैफिक सिग्नलों को पुनः चालू करने तथा फोर्ट स्कूल सहित अन्य स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जिले के ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी देते हुए इनके सुधार पर जोर दिया। उन्होंने जयपुर रोड स्थित वैष्णो धाम एवं खाटू श्याम मंदिर के सामने पुनः बैरिकेडिंग कराने तथा भारतमाला परियोजना मार्ग पर हाईटेक कैमरों के माध्यम से ओवरस्पीड, सीट बेल्ट उल्लंघन, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने और अवैध पार्किंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही।

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय

करमीसर मोड़ से एमजीएसयू तक लगेंगे कंक्रीट क्रैश बैरियर

बैठक में एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि जैसलमेर रोड पर करमीसर मोड़ से एमजीएसयू तक लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त लोहे की जालियों को हटाकर अगस्त माह के अंत तक कंक्रीट क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे।

इससे जालियां तोड़ने की समस्या समाप्त होगी और सड़क सुरक्षा बेहतर होगी। जिला कलेक्टर ने सर्विस लेन पर अनाधिकृत पार्किंग हटाने के भी निर्देश दिए।

हर ब्लॉक और स्कूल में होंगे सड़क सुरक्षा कार्यक्रम

जिला कलेक्टर ने सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक आयोजित करने तथा परिवहन एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से सभी ब्लॉक मुख्यालयों और विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

309 ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए किए निलंबित

आरटीओ अनिल पंड्या ने बताया कि इस वर्ष अब तक 309 ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किए गए हैं। वहीं 8 से 28 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 34 बसों को सीज कर प्रत्येक पर लगभग 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिला कलेक्टर ने बसों, कारों एवं ट्रकों पर लगी अनाधिकृत लाइटें हटाने के भी निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय

मुरलीधर व्यास कॉलोनी का ट्रैफिक पार्क होगा संचालित

बैठक में मुरलीधर व्यास कॉलोनी सेक्टर-2 में तैयार ट्रैफिक पार्क को आरएसआरडीसी द्वारा परिवहन विभाग को हस्तांतरित कर नियमित संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया। पार्क का रखरखाव नगर निगम करेगा।

उन्होंने चिकित्सा विभाग को सभी टोल प्लाजा पर आई-चेकअप शिविर लगातार संचालित करने तथा कमजोर दृष्टि वाले वाहन चालकों को परिवहन विभाग के सहयोग से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने छात्राओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक

चिकित्सा विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री जीवन रक्षा योजना के अंतर्गत तीन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है। जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जीवन रक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री राहत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

आईआरएडी डीआरएम महेश कुमार शर्मा ने जिले के ब्लैक स्पॉट्स एवं पिछले तीन वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय

बैठक में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, एडीएम सिटी शl रीना छिंपा, आरटीओ अनिल पंड्या, डीटीओ संजीव चौधरी, आरएसआरडीसी पीडी शिल्पा कच्छावा, एसई पीडब्ल्यूडी श्री पंकज यादव, एसई पीडब्ल्यूडी एनएच जी.पी.एस.चौहान,डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता,

बीडीए एक्सईएन वंदना शर्मा, निगम एक्सईएन पवन बंसल, यातायात निरीक्षक कानाराम, शिक्षा विभाग से राजेश व्यास, आईरेड डीआरएम महेश कुमार शर्मा, एनएचएआई से सुधीर बराला, रोहित कल्ला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें