बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे,अब 27 अगस्त तक चलेगी

बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे,अब 27 अगस्त तक चलेगी

बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे,अब 27 अगस्त तक चलेगी

जोधपुर:सावन और त्योहारी सीजन में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 12 अतिरिक्त फेरों के साथ 27 अगस्त तक चलेगी। इससे हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों को राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 04811/04812 बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के संचालन में 12-12 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04811,बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को संचालित होती है। पहले इसका संचालन 16 जुलाई तक निर्धारित था,जिसे बढ़ाकर अब 20 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक कर दिया गया है। इस अवधि में ट्रेन 12 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

राजस्थान हाईकोर्ट सख्त: 5 दिन में पंचायत-निकाय चुनाव की तारीख बताएं, चुनाव आयोग को अवमानना की चेतावनी

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04812 हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी। पहले इसका संचालन 17 जुलाई तक निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर अब 21 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक कर दिया गया है। इस अवधि में भी ट्रेन 12 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे,अब 27 अगस्त तक चलेगी

रेलवे के अनुसार ट्रेन के समय,मार्ग,ठहराव,रखरखाव पैटर्न तथा अन्य परिचालन व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी पूर्व निर्धारित व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी।

बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे,अब 27 अगस्त तक चलेगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें