एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बीएसएफ जवानों संग रोटरी अप्राइज़ ने 200 से अधिक पौधारोपण कर लिया हरियाली का संकल्प
बीकानेर:”एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मंगलवार को बीएसएफ के जयपुर रोड स्थित मुख्य परिसर के गोल्फ ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी बीएसएफ अजय लूथरा के नेतृत्व में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बीएसएफ सेकंड-इन-कमांड अजय शर्मा उपस्थित रहे।
रोटरी अपराइज अध्यक्ष रुचि दफ्तरी ने बताया कि क्लब के सहयोग से आयोजित इस अभियान के दौरान लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया। इनमें साइकस पॉम, पेल्टोफोरम, बोगनवेलिया सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
👉 यहां क्लिक करें
इस अवसर पर बीएसएफ सेकंड-इन-कमांड अजय शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीएसएफ परिसर को अधिक हरित बनाने के इस प्रयास की सराहना की।
बीकानेर के 18 वर्षीय एंटरप्रेन्योर महीप पुरोहित ने विकसित की एआई आधारित पाइपलाइन निरीक्षण प्रणाली, मिला पेटेंट
कार्यक्रम में रोटरी अपराइज की अध्यक्ष रुचि दफ्तरी, सचिव पारुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा ओझा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शिप्रा शंकर तथा क्लब सदस्य निमिता अग्रवाल विनीता डूडी उपस्थित रहे। सभी ने वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



